फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Woman's body found hanging in room

हरदोईः कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Wed, 07 Sep 2022 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Woman's body found hanging in room
सांडी। थाना क्षेत्र के गंजरी गांव में महिला का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना में मायके पक्ष और ससुराली चुप्पी साधे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी पिंकी (20) की शादी एक वर्ष पूर्व सांडी के गंजरी गांव निवासी बृजेश के साथ हुई थी। बुधवार दोपहर उसका शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

कमरे के अंदर पहुंची सास ने शव लटका देखा। सास के शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी मौके पर आ गए। घटना के समय पति स्कूल में पढ़ाने गया था। जानकारी होने पर वह घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पति ने घटना की जानकारी मायके में अपने साले रणवीर को दी। कुछ देर में मृतका के मायके वाले भी आ गए। एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed