फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Woman's body found hanging in room

हरदोईः कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Wed, 17 Aug 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, Woman's body found hanging in room
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखापुरवा में तीन दिन पूर्व मायके से ससुराल आई नवविवाहिता का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने आरोप से इंकार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के तिलहर थाने के ग्राम ज्यूरी निवासी जूली (21) की शादी 27 जून 2022 को शाहाबाद के शेखापुर गांव निवासी श्रवण के साथ हुई थी। रक्षाबंधन के बाद रविवार को वह मायके से ससुराल लौटी थी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। कमरे की तरफ गए परिजनों ने शव लटका देखा। परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर आ गए। पति ने घटना की सूचना पिता पूरन लाल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में पिता भी मौके पर आ गए। मृतका के पिता ने अभी किसी पर कोई आरोप लगाने से इंकार किया है। बताया कि बेटी ने खुदकुशी की है। घटना की वजह के बारे में जानकारी नहीं है। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला ने आत्महत्या की है। घटना की वजह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed