{"_id":"6191cf3dcbd711005370414c","slug":"hardoi-woman-murdered-by-slitting-her-throat-dead-body-found-in-farm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: महिला की गला रेतकर हत्या, बेटी के साथ शौच के लिए गई थी, मासूम बोली, मां को कुछ हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: महिला की गला रेतकर हत्या, बेटी के साथ शौच के लिए गई थी, मासूम बोली, मां को कुछ हो गया
Mon, 15 Nov 2021 08:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 15 Nov 2021 08:40 AM IST
सार
हरदोई जिले में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तबस्सुम के दोनों कानों में चोट की पुष्टि हुई है। यह चोट के निशान कानों से कुंडल खींचे जाने के कारण आए हैं। इसके अलावा एक ही वार में तबस्सुम की गर्दन काटकर हत्या किए जाने की पुष्टि भी हुई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेरुआ में पुत्री के साथ शौच के लिए गई महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर से कुछ दूर खेत में बने में हाते में उसका खून से लथपथ शव मिला। मृतका के ससुर की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ग्राम बेरुआ निवासी आबिद की पत्नी तबस्सुम (28) रविवार देर रात पुत्री आसिफा (6) के साथ मकान के पास खेत में शौच के लिए गई थी। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आई, तो देवर तारिक उसे तलाशने गया। इसी दौरान तारिक को भतीजी आसिफा मिली।
उसने बताया कि मां को कुछ हो गया है। इस पर तारिक व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो हाते में तबस्सुम का शव पड़ा मिला। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका का पति आबिद लुधियाना में मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले वह घर आया था और शनिवार रात ही वापस गया है। कछौना कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के ससुर सज्जाद हुसैन की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इनकार किया है। मृतका के तीन पुत्रियां सगुफ्ता (8) आसिफा (6) और खतीजा (4) हैं। कोतवाल का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं।
दोनों कानों में चोट की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तबस्सुम के दोनों कानों में चोट की पुष्टि हुई है। यह चोट के निशान कानों से कुंडल खींचे जाने के कारण आए हैं। इसके अलावा एक ही वार में तबस्सुम की गर्दन काटकर हत्या किए जाने की पुष्टि भी हुई है। प्राथमिक तौर पर दुष्कर्म जैसी कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए इसकी जांच को स्लाइड बनवाई है।