फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Woman hanged herself by posting Facebook, wrote I want justice

हरदोई: दुकानदार की पत्नी ने फेसबुक पर पोस्ट कर लगा ली फांसी, मुख्यमंत्री से पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार

Mon, 06 Sep 2021 02:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 06 Sep 2021 02:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला फेसबुक पर न्याय की गुहार लगाने के बाद फांसी के फंदे पर झूल गई। महिला के शव को देख कोहराम मच गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Hardoi: Woman hanged herself by posting Facebook, wrote I want justice
मृतका - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के माधौगंज में स्थानीय एक मोहल्ले में दुकानदार की पत्नी ने फेसबुक पर पोस्ट में मुख्यमंत्री से पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाते हुए फांसी लगाकर जान दे दी है। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है।
विज्ञापन


कस्बे में प्लास्टिक और पन्नी के दुकानदार की पत्नी ने रविवार की रात घर में साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी दुकानदार ने यूपी 112 पर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी से पहले महिला की फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो गई।
विज्ञापन


पोस्ट में महिला  ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय मांगते हुए लिखा है कि चार सितंबर की शाम को मकान के सामने रहने वाले लवी त्रिवेदी परिवार के साथ घर में घुस आए और उसके व उसके नाबालिग पुत्र के साथ लवी और उसके पिता पूती त्रिवेदी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर बेल्टों और लात, घूसों से पीटा। महिला की नाक पर दांत से काट लिया। लवी की मां मीरा देवी ने भी पीटा, गले का लॉकेट, कान के बाले नोच लिए। दो मोबाइल और 90 हजार रुपये भी ले गए। पुलिस पर भी तहरीर बदलवाने का आरोप लगाते हुए महिला ने आरोपियों से अपने परिजनों को खतरा बताया है।

इधर, एसपी अजय कुमार ने बताया कि पूरी घटना संज्ञान में आई है। चार सितंबर को हुई मारपीट की घटना की एफआईआर माधौगंज थाने में दर्ज है और आरोपी लवी त्रिवेदी को पुलिस ने उसी रात गिरफ्तार भी कर लिया था।

फिर भी पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। एसपी ने कहा कि नामजद आरोपियों के साथ ही अगर किसी भी स्तर से पुलिस कर्मी या अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed