फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Woman going to her maternal home dies under suspicious circumstances

हरदोई: मायके जा रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति ने नशीली दवा लेने की बात कही

Tue, 09 Nov 2021 08:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 09 Nov 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Woman going to her maternal home dies under suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
हरदोई के शाहाबाद में मायके जाने की बात कहकर घर से निकली महिला मंगलवार शाम अल्हापुर तिराहे के पास संदिग्ध हालात में बेहोश मिली। आसपास के दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस उसे सीएचसी ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरमपुर निवासी रुचि (28) का मायका शाहजहांपुर के बंडा थाने के सींगापुर गांव में है। मंगलवार को वह मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम शाहाबाद कस्बे में अल्हापुर तिराहे के निकट रुचि बेहोश मिली।
विज्ञापन


आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। जामा मस्जिद चौकी प्रभारी सुबोध ने उसे ई-रिक्शा से सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रुचि के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में उसका पति अमित मौके पर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित ने बताया कि रुचि नशीली दवाओं का सेवन करती थी। नशीली दवाओं के ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। मृतका का एक बेटा श्याम है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed