फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Woman fixing fan got electrocuted, died

हरदोईः पंखा ठीक कर रही महिला को लगा करंट, मौत

Wed, 20 Jul 2022 05:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Woman fixing fan got electrocuted, died
फोटो-26- मृतका रानी देवी की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के लोन्हारा गांव में बुधवार सुबह फर्राटा पंखा ठीक करते समय महिला को करंट लग गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव लोन्हारा निवासी रानी देवी (28) बुधवार सुबह घर में फर्राटा पंखा ठीक कर रही थी। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। उसके चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे पंखे से अलग किया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे निजी वाहन से सीएचसी लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति हेमनाथ ने बताया कि पंखा चालू नहीं हो रहा था।
बिजली बोर्ड में पंखे का तार लगा था, रानी ने ध्यान नहीं दिया। इसलिए वह करंट की चपेट में आ गई। मृतका का ढाई वर्ष का बेटा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन सीएचसी से शव लेकर घर चले गए। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed