फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Woman dies due to electrocution, dead body found in Mandi

Hardoi News: करंट लगने से महिला की मौत, मंडी में पड़ा मिला शव

Wed, 31 Aug 2022 06:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Woman dies due to electrocution, dead body found in Mandi
फोटो-13- मृतका नीतू की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
हरदोई जिले शहर में नवीन गल्लामंडी परिसर में बाउंड्रीवाल के पास बुधवार सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला। व्यापारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान महिला के पास मोबाइल मिला। मोबाइल में फीड नंबरों पर पुलिस ने परिजन को सूचना दी। वहीं पोस्टमार्टम में महिला की करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव सहब्दा निवासी नीतू सिंह (38) गर्भवती थी। उसका पति बृजेंद्र दिव्यांग है। वह गांव के तिराहे पर सब्जी बेचती थी। शाम को वह शहर के एक अस्पताल में काम करने जाती थी। सुबह मंडी से सब्जी खरीदकर घर आ जाती थी। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम वह रोजाना की तरह हरदोई गई थी। बुधवार सुबह सब्जी मंडी के पीछे स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर की बाउंड्रीवाल के पास उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


मंडी में शव पड़े होने से व्यापारियों की भीड़ लग गई। व्यापारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान मृतका के पास मिले मोबाइल में पति बृजेंद्र का नंबर फीड मिला। जिस पर पुलिस ने फोन करके पति को सूचना दी। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांग है पति,नीतू थी परिवार का सहारा
परिजनों ने बताया कि नीतू का पति बृजेंद्र दिव्यांग है। उसके तीन बेटी और एक बेटा है। नीतू गांव के तिराहा पर सब्जी की दुकान चलाती थी। शाम को शहर में लखनऊ मार्ग स्थित एक अस्पताल में काम करने चली जाती थी। सुबह दुकान के लिए शहर की मंडी से सब्जी खरीदकर घर आती थी। वही परिवार का भरण पोषण का सहारा थी।

ोटो-14- गल्ला मंडी में घटनास्थल पर मृतका के शव को देखने को लगी लोगों की भीड़

गल्ला मंडी में घटनास्थल पर मृतका के शव को देखने को लगी लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed