{"_id":"60f4698c8ebc3e6d1e666248","slug":"hardoi-wild-animal-tendua-hardoi-news-hardoi-news-knp641026225","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने घर में घुसकर दुकानदार को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने घर में घुसकर दुकानदार को किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी (हरदोई)। मोहल्ला नवाबगंज में रविवार की दोपहर तेंदुए ने मकान के कमरे में बैठे परचून के दुकानदार को घायल कर दिया। घर में घुसा तेंदुआ मकान में ही छिपकर बैठ गया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद युवकों की मदद से घायल दुकानदार समेत 17 लोगों को बाहर निकाल लिया गया। अभी भी तीन महिलाएं और एक बच्ची मकान में ही है और तेंदुआ भी इसी मकान के दूसरे हिस्से में छिपा है। लखनऊ से वाइल्ड केयर विभाग की राहत टीम को बुलाया गया है।
रविवार की दोपहर लगभग एक बजे मोहल्ला नवाबगंज स्थित बिजली उपकेंद्र में तेंदुए को घूमते हुए देखा गया तो पास ही स्थित परचून के दुकानदार सुनील वाजपेयी के मकान में भीड़ लग गई। यह उपकेंद्र दुकानदार सुनील वाजपेयी के मकान के पिछले हिस्से से लगा है। इसी बीच झाड़ियों से निकले तेंदुए ने सीधे मकान की दूसरी मंजिल पर छलांग लगाकर कमरे में मौजूद सुनील वाजपेयी को घायल कर दिया। इसपर मौजूद अन्य लोगों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया, जबकि तेंदुआ घर के दूसरे हिस्से में घुस गया। इससे पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग और उच्चाधिकारियों को भी सूचना दी गई। तेंदुए के छिपे होने वाले मकान में ही 21 लोगों के होने की जानकारी से सभी दहशत में आ गए। पहले वन विभाग की टीम का इंतजार करते रहे, लेकिन इसी बीच सुनील वाजपेयी की हालत बिगड़ने का पता चला। तो पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि अनिल गुप्ता ने कुछ युवकों की टोली तैयार की। पड़ोसी मकान से यह टोली अंदर घुसी। इस टोली ने सुनील वाजपेयी समेत 17 लोगों को सकुशल निकाल लिया। अभी भी तीन महिलाएं और एक बच्ची मकान में ही हैं और इसी मकान के दूसरे हिस्से में तेंदुआ है। घायल सुनील वाजपेयी को सीएचसी सांडी ले जाने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि हरपालपुर वन रेंज के ग्राम बघराई में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए के पदचिह्न मिल रहे थे। इससे इलाके में दहशत बनी हुई थी।