{"_id":"637627e83ff93744bd59c576","slug":"hardoi-while-crossing-the-railway-track-the-girl-student-was-cut-off-from-the-train-and-died-hardoi-news-knp72871108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत
विज्ञापन
फोटो-21- मौके पर मौजूद परिजन व लोग
- फोटो : HARDOI
संडीला। कस्बे में बारा खंभा के पास गुरुवार शाम लखनऊ-दिल्ली रेलवे लाइन पार करते समय त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला बरौनी निवासी रुचि (18) कक्षा 10 की छात्रा थी। गुरुवार शाम वह घर से बस अड्डा स्थित सेंटर पर कोचिंग पढ़ने जा रही थी। बारा खंभा के पास वह लखनऊ-दिल्ली रेलवे लाइन पार कर रही थी। इस दौरान डाउन लाइन पर आई त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में वह आ गई।
हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन आधा घंटे ट्रैक पर खड़ी रही। सूचना मिलने पर सीओ अंकित मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने शव को ट्रैक से हटवाया। इसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर आ गए। मृतका चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। सीओ ने बताया कि ट्रैक पार करते समय छात्रा की जान गई है।