{"_id":"606357548ebc3ec44552ffbc","slug":"hardoi-wheat-hardoi-news-hardoi-news-knp6205968136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से 106 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से 106 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। गेहूं खरीद में इस बार सात एजेंसियां प्रतिभाग करेंगी। डीम अविनाश कुमार द्वारा सात एजेंसियों के 106 क्रय केंद्र खोले जाने को अनुमति दी गई है। खरीद को लेकर क्रय एजेंसियों द्वारा लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार से सभी केंद्र क्रियाशील कर दिए जाएंगे।
रबी विपणन वर्ष 2021-22 के तहत जनपद में गुरुवार से गेहूं की खरीद शुरू होनी है। विपणन विभाग समेत खरीद में पीसीएफ व एसएफसी आदि सात एजेंसियां प्रतिभाग करेंगी। डीएम अविनाश कुमार ने विपणन विभाग की ओर से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर जनपद में 106 क्रय केंद्र खोले जाने की स्वीकृति दी है। यही नहीं इस बार शासन की ओर से जनपद को कोई क्रय लक्ष्य आवंटित नहीं किया गया है। अफसरों ने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि केंद्रों पर किसानों की उपज की अधिक से अधिक खरीद की जाएगी। इस बार सेंटरों की संख्या गत वर्ष खोले गए सेंटरों की अपेक्षा कम है। वर्ष 2020-21 में गेहूं क्रय के लिए 119 क्रय केंद्र खोले गए थे, जबकि इस बार खोले जाने वाले केंद्रों की संख्या मात्र 106 है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की आवश्यकता सामने आती है तो किसानों की सुविधा के लिए वहां भी क्रय केंद्र खुलवाए जाएंगे। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों को क्रियाशील कराने के लिए जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। स्वीकृत हुए सभी क्रय केंद्र एक अप्रैल से क्रियाशील करा दिए जाएंगे।
इन एजेंसियों के इतने क्रय केंद्र
एजेंसी केंद्र
1. विपणन 16
2. पीसीएफ 50
3. एसएफसी 5
4. एफसीआई 2
5. पीसीयू 20
6. यूपीएसएस 8
7. मंडी समिति 5