{"_id":"62e67eef16077e2ace554b4c","slug":"hardoi-villager-injured-after-being-buried-under-wall-debris-dies-in-hospital-hardoi-news-knp710400561","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दीवार के मलबे में दबकर घायल ग्रामीण की अस्पताल में मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दीवार के मलबे में दबकर घायल ग्रामीण की अस्पताल में मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया
Sun, 31 Jul 2022 07:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 07:05 PM IST
सार
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के आटवां मुठिया में शनिवार को एक मकान की कच्ची दीवार गिर गई थी। इस हादसे में मलबे में दबकर एक ग्रामीण घायल हो गया था। रविवार को घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले के बेनीगंज में शनिवार शाम को आटवां मुठिया गांव में कच्ची दीवार के नीचे दबकर घायल हुए ग्रामीण ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में उसकी भाभी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
आटवां मुठिया निवासी मायाराम की शनिवार शाम को बरसात के दौरान कच्ची दीवार ढह गई थी। दीवार के मलबे में मायाराम (46), उसकी भाभी सीता (50), अवधेश (45) सोनी (15) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला था। हादसे में सीता की मौके पर ही मौत हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को कोथावां सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से डॉक्टर ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
यहां देर रात मायाराम ने भी दम तोड़ दिया दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल की सूचना पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।