{"_id":"6345a57b36d7227a267cb646","slug":"hardoi-unknown-dead-body-was-identified-family-members-created-a-ruckus-hardoi-news-knp7227427176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
फोटो-36-शहर कोतवाली के बाहर परिजनों से बात करते कोतवाली प्रभारी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। आठ अक्तूबर को रेलवे लाइन किनारे मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। मंगलवार देर शाम कोतवाली पहुंचे परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर कोतवाली में हंगामा किया।
बताया गया कि टडियावां थाना क्षेत्र के गांव फकीराबाद निवासी प्रिया (35) पत्नी राम विलाश सात अक्तूबर को दवा लेने हरदोई आई थी। इसके बाद वापस घर नहीं पहुंची।
इधर आठ अक्तूबर को महिला का शव शहर स्थित रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला था। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर उसे अज्ञात में दाखिल कर लिया था। मंगलवार देर शाम कोतवाली पहुंचे मृतका के परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन
इसके बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा करने लगा। मामले की जानकारी पर कोतवाल संजय पांडेय मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों को समझाया।
परिजनों ने बताया कि महिला सफाई कर्मी पद पर कार्यरत थी। वह शहर के वेट गंज इलाके में किराये के मकान में रहती थी। उसकी आठ अक्तूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।