{"_id":"630130f966dab878091d5601","slug":"hardoi-unfortunate-to-not-get-government-land-encroachment-free-dm-hardoi-news-knp7137456149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः सरकारी जमीन कब्जा मुक्त न करा पाना दुर्भाग्य पूर्ण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः सरकारी जमीन कब्जा मुक्त न करा पाना दुर्भाग्य पूर्ण : डीएम
विज्ञापन
फोटो-19- सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियाद सुनते जिला अधिकारी अविनाश कुमार एसपी राजेश द्विवेदी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। गरीबों को न्याय और सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त न करा पाना राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों के लिए दुर्भाग्य पूर्ण है। यह बात शनिवार को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अविनाश कुमार ने कही।
उनके सामने अटवा कटैइया, आशा व अन्य गांवों में दबंगों के गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वालों पर कार्यवाही नहीं होने की शिकायतें आईं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि संयुक्त टीम कब्जा करने वालों व भूमाफिया पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे।
डीएम ने कहा कि सरकारी भूमि पर कूड़ा व बठिया लगाकर कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करें। भूमि को कब्जा मुक्त कराने में लापरवाही करने पर कानूनगो, लेखपाल और थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। यहां 96 शिकायतें आईं इनमें चार का निस्तारण हो सका। यहां एसपी, सीएमओ, डीएफओ, एसडीएम समेत विभिन्न विभागों के अफसर रहे।
विज्ञापन
अनुपस्थित सात अफसरों का सीडीओ ने वेतन काटा
शाहाबाद। सीडीओ आकांक्षा राना ने शाहाबाद तहसील में शिकायतें सुनीं। यहां अनुपस्थित रहने पर लोनार थानाध्यक्ष, पचदेवरा बीईओ, टोडरपुर सीडीपीओ, पिहानी वन क्षेत्राधिकारी, पिहानी समाज कल्याण अधिकारी, बीडीओ भरखनी का वेतन काटने के निर्देश दिए।
यहां 57 शिकायती पत्र आए, इनमें तीन का निस्तारण मौके पर टीम भेज कर किया गया। बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम वंदना त्रिवेदी के सामने 73 शिकायतें आईं। इसमें आठ का निस्तारण किया गया।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम डीपी सिंह के सामने आईं 13 शिकायतों में किसी का निस्तारण नहीं हो सका। सवायजपुर तहसील में एसडीएम के सामने आईं 38 शिकायतों में किसी का निस्तारण नहीं हो सका।