फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Uncontrolled car fell into a ravine, riders fled

हरदोईः अनियंत्रित कार खड्ड में गिरी, सवार भागे

Thu, 04 Aug 2022 04:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Uncontrolled car fell into a ravine, riders fled
फोटो-06- खाई में पलटी पड़ी ऑल्टो कार - फोटो : HARDOI
पाली। रूपापुर मार्ग पर निजामपुर पुलिया के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे के बाद कार सवार भाग गए। गुरुवार सुबह राहगीरों ने कार पड़ी देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार के बारे में जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सरायं सैफ निवासी वीरू मिश्रा (32) कार चालक है। वह खुद की कार चलाता है। गुुरुवार सुबह करीब चार बजे वह रूपापुर की तरफ से अपने एक साथी के साथ कार लेकर आ रहा था।
विज्ञापन

निजामपुर पुलिया के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद चालक व उसका साथी किसी तरह खिड़की खोलकर फरार हो गए।
सुबह सड़क पर दौड़ लगा रहे युवकों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी ज्यादा और चालक के नशे में होने की वजह से हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार के बारे में पूछताछ की। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि कार लावारिस मिली है। कार के मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed