{"_id":"63839c9bec8e1849671f2abb","slug":"hardoi-uncle-opened-fire-in-dispute-with-neighbor-nephew-died-hardoi-news-knp7305569102","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पड़ोसी से विवाद में चाचा ने चलाई गोली, भतीजे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पड़ोसी से विवाद में चाचा ने चलाई गोली, भतीजे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 27 Nov 2022 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में रविवार रात सवा नौ बजे मुख्य चौराहे पर पड़ोसी के घर के सामने से निकलने को लेकर हुए विवाद में चाचा ने गोली चला दी। इसमें बीच बचाव कर रहे एक भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दो की हालत गोली लगने से गंभीर बनी हुई है। उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। घटना के बाद से कस्बे में तनाव बना है। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
थाने में तैनात चौकीदार रधुनाथ कस्बे में रहता है। वह रविवार देर शाम अपने खेत में बोई गई आलू की फसल में पेयजल आपूर्ति करने वाली टंकी से पानी लगाने गया था। टंकी के पड़ोस में पूर्व आपरेटर मंगला पांडेय रहते हैं। जो यह देख कर अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
इसका रधुनाथ ने विरोध किया, तो उनके बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते मारपीट और पथराव होने लगा। इस दौरान मंगला के भतीजे रजत पांडेय (26), शानू पांडेय (28) और विशाल पांडेय (24) चौराहे से आ रहे थे। उन्होंने देखा, तो वह बीच बचाव करने लगे। इस बीच मंगला पांडेय अपने घर की छत पर चढ़ गया और अपनी दो नाली बंदूक से फायरिंग करने लगा।
विज्ञापन
उसने सात फायर किए। इसमें रजत पांडेय की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि शानू व विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की सूचना पर रधुनाथ के बेटे अन्नू ने अतरौली पुलिस को दी। सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने मंगला पांडेय की मोटर साइकिल में पुलिस के सामने ही आग लगा दी और कार में तोड़फोड़ की।
खबर लिखे जाने तक आरोपी मंगला पांडेय पक्ष के लोग घर की छत पर थे। जबकि दूसरे पक्ष के लोग सड़क पर थे। घटना की सूचना पर एएसपी अनिल कुमार सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटना से तनाव की स्थिति है, अतिरिक्त फोर्स की मांग जिले से की गई है।