फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Two deaths due to fever in three days, 500 patients coming every day

हरदोईः तीन दिन में बुखार से दो मौतें, हर रोज आ रहे 500 मरीज

Mon, 05 Sep 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Two deaths due to fever in three days, 500 patients coming every day
फोटो-47शाहबाद में भर्ती मरीज - फोटो : HARDOI
शाहाबाद। मौसम बदलते ही नगर व ग्रामीण इलाकों में मलेरिया, टाइफाइड व वायरल बुखार तेजी के साथ पांव पसारता जा रहा है। हालात ये हैं कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रोजाना करीब 800 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें से करीब 500 मरीज बुखार पीड़ित होते हैं। बुखार से तीन दिन में दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। सीबीसी मशीन दो साल से बंद है।
विज्ञापन

केमिकल नहीं होने के चलते जांचें नहीं हो रही हैं। गांव कुतुबनगर निवासी रवी चंद्र की 14 वर्षीय पुत्री को पांच दिन से जाड़ा देकर बुखार आ रहा था। गांव के झोलाछाप उसका इलाज करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव सिकंदरपुर नरकतरा निवासी कमल की पत्नी वैजयंती (35) तेज बुखार की चपेट में आई थीं।
बुखार से निजात न मिलने पर तीन दिन पहले महिला को सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन उसे भी बचाया नहीं जा सका। अस्पताल आने वाला हर दूसरा व्यक्ति बुखार से पीड़ित है। इस वजह से ज्यादातर बुखार से पीड़ित मरीजों को बिना रक्त की जांच कराए दवा देकर इलाज किया जा रहा है।

वर्जन
गांवों में बुखार पीड़ित मरीजों में मलेरिया की जांच के लिए आशा व एएनएम को किट उपलब्ध करा दी गई हैं। अस्पताल में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। बुखार आने पर अस्पताल में आकर लोग इलाज कराएं। अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखें। कूलर, गमलों आदि में पानी का जमाव न होने दें। - एमपी जायसवाल, चिकित्साधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed