फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Tricolor will be hoisted at every house from Revolution Day to Independence Day

हरदोईः क्रांति दिवस से स्वतंत्रता दिवस तक हर घर फहरेगा तिरंगा

Mon, 25 Jul 2022 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Tricolor will be hoisted at every house from Revolution Day to Independence Day
फोटो-22- बैठक में मौजूद पदाधिकारी - फोटो : HARDOI
हरदोई। भाजपा कार्यकर्ता क्रांति दिवस से स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा फहराने का काम करेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में इस कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए पार्टी अभियान चलाएगी। इसके लिए सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी प्रकाश पाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने अभियान की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान क्रांति दिवस 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ता सभी के सहयोग से घर-घर तिरंगा लगाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम भाजपा का न होकर पूरे राष्ट्र का कार्यक्रम है। इसलिए इस अभियान में राजनीति से इतर समाज के सभी लोगों को सहभागिता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पर पहली बार गरीब जनजाति के परिवार में जन्म लेकर तमाम कठिनाइयों से जूझते हुए द्रौपदी मुर्मू ने भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भारत के महान लोकतंत्र यात्रा में मील का पत्थर है। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार प्रसार, तिरंगा यात्रा निकालना व सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर होर्डिंग के माध्यम से अभियान में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित कराने का काम करें।
11 से 13 अगस्त तक प्रत्येक वार्ड व बूथ पर प्रभातफेरी के माध्यम से जन जागरण करना, 13 से 15 अगस्त के बीच में सभी घरों में तिरंगा झंडा लगाने का कार्य किया जाएगा।

बैठक में पीसीएफ निदेशक कुं. रामबहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, राम किशोर गुप्ता गुड्डू, विधायक अलका अर्कवंशी, एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री इंजीनियर ओम वर्मा ने किया।

फोटो-21- भाजपा कार्यालय में बैठक में बोलते जिला प्रभारी प्रकाश पाल

फोटो-21- भाजपा कार्यालय में बैठक में बोलते जिला प्रभारी प्रकाश पाल- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed