{"_id":"6339d82eb2904d45bd4610a2","slug":"hardoi-tractor-trolleys-running-full-of-passengers-swallowing-lives-hardoi-news-knp7213630138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः सवारियां भरकर दौड़ रहीं ट्रैक्टर-ट्रालियां, निगल रहीं जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः सवारियां भरकर दौड़ रहीं ट्रैक्टर-ट्रालियां, निगल रहीं जिंदगियां
विज्ञापन
ोटो-35-सवारियां ले जाते ट्रैक्टर ट्रॉली का फोटो खींचता पुलिस कर्मी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सवारियां भरकर सड़कों पर दौड़ रहीं ट्रैक्टर-ट्रालियां जिंदगियां निगल रहीं हैं। कानपुर में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने आम जनमानस से ट्रैक्टर-ट्रालियों में यात्रा न करने की अपील की है।
कानपुर में हुए हादसे के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस महानिदेशक ने आदेश जारी करके कहा है कि जनपद मेें माल वाहक वाहनों ट्रैक्टर-ट्राली, डाला, डंपर आदि को यात्रा करने के लिए इस्तेमाल न किए जाएं। चालकों को इसके प्रति जागरुक कर प्रभावी कार्रवाई करें। प्रधानों-सचिवों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कराएं कि ट्रैक्टर-ट्राली से यात्रा करना खतरनाक है।
इधर कानपुर में हुए हादसे के बाद लोगों ने सबक लेना मुनासिब नहीं समझा है। रविवार को ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों पर यात्रा करने नजर आए।
विज्ञापन
अतरौली में सवारियां भरकर जा रहीं ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने रोका, हिदायत देकर छोड़ दिया। इस संबंध में एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली सामान ढोने के लिए है।
इसका प्रयोग सवारियों को बैठाने में न करें। ट्रैक्टर में नंबर प्लेट रिफ्लेक्टर लगाएं और चालकों के पास लाइसेंस अनिवार्य रूप से होना चाहिए। जीवन बहुत कीमती है न सिर्फ वह अपने औरों के जीवन को भी जोखिम में डाल रहे हैं।