{"_id":"62e7d55d0bf98c71116868f6","slug":"hardoi-tractor-trolley-caught-fire-a-kanwariya-scorched-ht-line-accident-hardoi-news-knp7105758175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, एक कांवड़िया झुलसा, एचटी लाइन से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, एक कांवड़िया झुलसा, एचटी लाइन से हुआ हादसा
Mon, 01 Aug 2022 07:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कलेनापुर गांव के पास सोमवार सुबह सुनासीर नाथ मंदिर पर कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे कावड़ियों के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे डीजे में हाइटेंशन तार छूने से ट्रैक्टर में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर एक कांवड़िया गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने कांवड़िया को सीएचसी भेजा। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराकर ट्रैक्टर में लगी आग बुझाई।
विज्ञापन
उन्नाव के थाना बांगरमऊ के ग्राम सहजानी से शिव भक्तों का एक जत्था रविवार को सुनासीर नाथ मंदिर में कांवड़ चढ़ाने आया था। सोमवार की सुबह कांवड़ चढ़ाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ये सभी वापस लौट रहे थे। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में राघवपुर मार्ग पर ग्राम कलेनापुर के पास मंदिर जाने वाले मार्ग पर ट्रैक्टर खड़ा करके सभी मंदिर चले गए।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर अकेला छोटू (23) मौजूद था। ट्रॉली पर डीजे के साथ साउंड ऊंचे बंधे हुए थे। जिससे हाईटेंशन लाइन का तार साउंड सिस्टम में छू गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। चपेट में आकर छोटू गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर उसे किसी तरह बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छोटू को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि एचटी लाइन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। उसके साथी उसे लेकर सीएचसी से बांगरमऊ लेकर चले गए।
विज्ञापन