फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, To repay the loan, brother-in-law had created a false story of robbery

हरदोईः उधारी चुकाने के लिए जीजा-साले ने रची थी लूट की झूठी कहानी

Wed, 07 Sep 2022 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, To repay the loan, brother-in-law had created a false story of robbery
पाली। चाचा ने सबमर्सिबल में बिजली का कनेक्शन कराने के लिए जो रुपये भेजे थे। उससे उधार चुकाने के लिए जीजा-साले ने दोस्त के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर 80 हजार रुपये, मोबाइल और बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि सलौनी गांव निवासी सद्दाम ने सोमवार देर शाम सूचना दी थी। जिसमें बताया था कि खेत में लगे सबमर्सिबल में बिजली का कनेक्शन कराना था।
विज्ञापन

कनेक्शन के लिए 1.29 लाख रुपये उपकेंद्र पर जमा करने थे। घर से 69 हजार रुपये एक थैले में रखकर वह सोमवार दोपहर मोटरसाइकिल से साले इमरान के साथ परेली गांव स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से 60 हजार रुपये निकालने के बाद वह पैसे थैले में रख कर वापस आ रहा था। पाली-शाहाबाद मार्ग पर बरगदिया पुलिया के पास छह लोगों ने उसकी बाइक रोक कर उन्हें नशीला रुमाल सुंघा दिया। उनके बेहोश होने पर रुपयों से भरा थैला, मोबाइल और बाइक लेकर भाग गए।
पुलिस ने घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर दोनों के बयान लिए। जो अलग-अलग थे। इस पर पुलिस ने दोनों से जब कड़ाई से पूछताछ की, तो लूट की कहानी झूठी निकली। सद्दाम ने बताया कि उसके चाचा गनी अहमद सैनिक हैं।
उन्होंने खेत मेें लगे सबमर्सिबल में बिजली कनेक्शन कराने के लिए रुपये भेजे थे। उसने गांव के कुछ लोगों से रुपये उधार ले रहे थे। वह लोग रुपये मांग रहे थे।

उधार लिए रुपये लौटाने के लिए गांव निवासी जुबैर के साथ मिलकर लूूट की झूठ कहानी बनाई थी। एसओ ने बताया कि आरोपी सद्दाम की निशानदेही पर करीब 80 हजार रुपये, मोबाइल और किर्तियापुर गांव के पास से बाइक बरामद कर ली गई है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed