फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Tired of harassment, four scheduled caste families pasted posters of houses for sale

हरदोई: उत्पीड़न से परेशान अनुसूचित जाति के चार परिवारों ने चिपकाए मकान बिकाऊ के पोस्टर

Mon, 18 Oct 2021 05:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 Oct 2021 05:04 PM IST
सार

हरदोई में चार परिवारों ने सोमवार को अपने अपने मकानों के बाहर गांव के दबंगों से त्रस्त होकर मकान बेचने का पोस्टर लगा दिए। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Hardoi: Tired of harassment, four scheduled caste families pasted posters of houses for sale
घर के बाहर लगाए मकान बिकाऊ है के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई के हरपालपुर में उत्पीड़न से त्रस्त अनुसूचित जाति के चार परिवारों ने गांव से पलायन करने के उद्देश्य से मकानों के बाहर मकान की बिक्री के लिए पोस्टर चिपका दिए। कुछ लोगों ने अपने घर के बाहर रंग से भी दबंगों से त्रस्त होकर मकान बेचने की बात लिखवा दी। 
विज्ञापन


हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चतर्खा निवासी रामविलास, उसके भाई कौशल, परिवार के ही पिंटू और संजू ने सोमवार को अपने अपने मकानों के बाहर गांव के दबंगों से त्रस्त होकर मकान बेचने का पोस्टर लगा दिया।
विज्ञापन


राम विलास की पत्नी राजेश्वरी के मुताबिक 14 अक्टूबर को गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने उसे, उसके पति राम विलास और ससुर राम भजन को गाली गलौज कर जानमाल की धमकी देते हुए लाठी डंडों व सरिया से  मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाई नहीं की और इसी के चलते मारपीट करने वालों के हौसले बुलंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आरोपी चारों परिवारो के लोगों को जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पुलिस से मदद न मिलने के कारण चारों ने अपने मकान बेचकर पलायन करने का फैसला किया है। पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक राघवन कुमार सिंह ने घटना की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed