{"_id":"635bc87e143a8054694f58d4","slug":"hardoi-three-accused-absconding-after-killing-father-son-arrested-hardoi-news-knp7252727181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः पिता-पुत्र की हत्या कर फरार तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः पिता-पुत्र की हत्या कर फरार तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के भदैचा गांव में 26 अक्तूबर की रात पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी राजेश द्विवेदी ने घटना का खुलासा किया। बताया कि गाली-गलौज करने से बढ़े विवाद में आरोपियों ने हत्या कर दी थी।
एसपी ने बताया कि भदैचा गांव निवासी शिव कुमार सिंह उर्फ बाबू और उसके बेटे लकी सिंह की 26 अक्तूबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। मृतक के बेटे शिवम सिंह की तहरीर पर गुड्डू सिंह, सौरभ सिंह, रमन सिंह, राजन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई थीं। टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं। गुरुवार शाम सूचना मिली की डबल मर्डर के आरोपी कुतुबापुर बाजार तिराहे पर खड़े हैं। टीमों ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम गुड्डू सिंह, सौरभ सिंह, रमन सिंह बताया।
विज्ञापन
तीनों ने पूछताछ में बताया कि 26 अक्तूबर की शाम शिवकुमार सिंह, उसके बेटे लकी सिंह, शिवम सिंह से गाली-गलौज करने को लेकर विवाद हो गया था। उस समय परिवार का राजन सिंह के साथ सभी लोग मौजूद थे। विवाद इतना बढ़ा कि बर्दाश्त नहीं हुआ। इसके बाद एक राय होकर लाइसेंसी राइफल, तमंचे से फायर कर दिया।
गोली शिवकुमार व लकी सिंह के लगने से उनकी मौत हो गई थी। उनकी निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त गांव के अंदर अहाते में बनी कोठरी से राइफल, दो तमंचा, चार कारतूस, एक डंडा पुलिस टीम ने बरामद किया है। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। चौथा आरोपी राजन सिंह अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
टीम को 20 हजार का इनाम
एसपी ने बताया कि डबल मर्डर का तीसरे दिन खुलासा करने वाली टीम में शहर कोतवाल संजय पांडेय, उप निरीक्षक संतोष शुक्ला, मुईन अहमद खां, कांस्टेबल कांशीराम, कृष्ण कुमार रावत, जोगेंद्र पाल, अजय कुमार को 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।