फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Thieves who entered the house ran away after snatching Asha Bahu's coil

हरदोईः घर में घुसे चोर आशा बहू के कुंडल नोचकर भागे

Thu, 15 Sep 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Thieves who entered the house ran away after snatching Asha Bahu's coil
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के गांव मानपुर में बुधवार रात घर में घुसे चोरों ने तमंचे के बल पर आशा बहू के कुंडल नोच लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव मानपुर निवासी सुजाता शर्मा आशा बहू है। उसका मकान गांव के किनारे बना है। सुजाता के मुताबिक बुधवार को पति प्रेमकुमार रिश्तेदारी मेें गया था। रात में वह बच्चों के साथ सो रही थी।
विज्ञापन

देर रात नकाबपोश तीन व्यक्ति घर के अंदर घुस आए। एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद उसके कुंडल नोचकर चोर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों के जाने के बाद वह घर से बाहर निकली और शोच मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। घटना से गांव में सनसनी फैली है। बृहस्पतिवार सुबह पीड़िता के बेटे मुकुल ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी एसओ हरिशंकर वर्मा ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed