फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Thieves stole jewelery worth lakhs by putting a mask in the wall

हरदोईः दीवार में नकब लगाकर चोरों ने लाखों के जेवर चुराए

Sun, 31 Jul 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Thieves stole jewelery worth lakhs by putting a mask in the wall
Hardoi, Thieves stole jewelery worth lakhs by putting a mask in the wall - फोटो : HARDOI
पिहानी। पुलिस पिकेट से कुछ दूरी पर स्थित ज्वैलर्स व कपड़े की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों का माल चोरी कर लिया। इसकी भनक पुलिस को नहीं लगी।
विज्ञापन

रविवार सुबह दुकान खोलने पर संचालक को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान में जांच की है। दुकानदार के अनुसार चोर लाखों के गहने ले गए हैं।
मोहल्ला मुरीदखानी निवासी मेवाराम की कस्बे के जूनियर हाईस्कूल के पास मेवाराम वस्त्रालय एंड ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मेवाराम ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह साढ़े दस बजे दुकान खोली तो पीछे स्कूल के तरफ की दीवार में सेंध लगी मिली। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि चोर नकब लगाकर दुकान के अंदर पहुंचे और करीब तीन से चार सौ ग्राम सोना व 13 से 14 किलो चांदी के गहने चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि जांच में मुख्य दुकान कपड़े की होने बात सामने आई है। ज्वैलरी का अधिक सामान संभवता नहीं रहा होगा। बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मेवाराम की दुकान बस स्टैंड के पास में ही है। यहां पर पुलिस की पिकेट भी तैनात रहती है। इसके बाद भी चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात में पुलिस पिकेट की लापरवाही सामने आई है।

Hardoi, Thieves stole jewelery worth lakhs by putting a mask in the wall

Hardoi, Thieves stole jewelery worth lakhs by putting a mask in the wall- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed