फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Thefts revealed in Sandi, three arrested

हरदोईः सांडी में हुई चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Sun, 25 Sep 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Thefts revealed in Sandi, three arrested
हरदोई। सांडी कस्बे में विगत दिनों हुईं चोरियों का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीसीटीवी में कैद तस्वीर की मदद से पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किए गए जेवर मिले हैं। एएसपी पश्विमी दुर्गेश सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में चोरियों का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि सांडी कस्बे में पिछले कई माह से लगातार चोरी की वारदातें हो रही थीं। पुलिस टीमें खुलासे के प्रयास में जुटीं थीं। कई घरों में हुई चोरियों में सीसीटीवी में कुछ संदिग्धों की तस्वीर कैद हुई थी।
विज्ञापन

फुटेज की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा था। रविवार को सूचना मिली कि फुटेज में कैद संदिग्ध सांडी तिराहे पर दो बाइकों पर खड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीन लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास एलईडी टीवी और अन्य सामान भी था। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला तकिया निवासी कमरुल, मैदानपुरा निवासी शाकिब, कन्नौज के गुरसहायगंज थाने के मचपुरवा निवासी फन्नू बताया।
तीनों के पास से दो इलेक्ट्रानिक प्रेस, एक एलईडी, एक जोड़ी झाले, चार सोने की चूड़ियां, पांच जोड़ी पायल, एक हार, छह बिछिया, चांदी के सिक्के, एक लॉकेट, दो बाइकें मिली है।
पूछताछ में बताया कि वह बाइक से मोहल्लों में घूम कर बंद मकानों को देखते थे। इसके बाद मौका पाकर वारदात को अंजाम देते थे। एएसपी ने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया गया है। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
यह है तीनों का आपराधिक इतिहास
एएसपी ने बताया कि तीनों शातिर अपराधी हैं। आरोपी कमरुल पर सांडी, बिलग्राम, माधौगंज में 12 मामले दर्ज हैं। इसकेे अलावा शाकिब पर भी इन थानों में चोरी आदि के नौ मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह फन्नू के खिलाफ तीनों थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं।

इन मकानों में की थीं चोरियां
पूछताछ में आरोपियों ने कस्बे के कई मकानों मेें हुई चोरी की वारदात कबूल कीं। आरोपियों ने बताया कि 21 सितंबर की रात मोहल्ला खालसा और औलादगंज में चोरी की थी। फरवरी में मोहल्ला औलादगंज में, मोहल्ला मुंशीगंज, सरायमुल्लागंज में, जूून में बघौली मार्ग स्थित मकान में चोरी की थी। जून में नबाबगंज में चोरी, जुलाई में बिलग्राम के रफैयतगंज में, अगस्त में माधौगंज के रुकनापुर में चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed