{"_id":"6314a85b43c9a71b503a5668","slug":"hardoi-the-young-man-was-killed-by-a-spear-by-a-friend-s-aunt-hardoi-news-knp7162939172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः दोस्त के मौसा ने भाला मारकर की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः दोस्त के मौसा ने भाला मारकर की थी युवक की हत्या
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के शंकरखेड़ा गांव में दोस्त के मौसा के घर में हुई युवक की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोस्त की मौसी को डांटने का विरोध करने पर मौसा ने गुस्से में भाला मारकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद छत से नीचे धक्का दे दिया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को जेल भेज दिया।
कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि बेनीगंज के गांव बंसी पारा निवासी नरेश उर्फ छोटेलाल अपने दोस्त रमेश के साथ कछौना कोतवाली के शंकरखेड़ा गांव निवासी उसके मौसा लालता के घर आया था।
जहां पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी पुष्पा की तहरीर पर पुलिस ने उसके दोस्त रमेश व उसके मौसा लालता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
शनिवार शाम पुलिस ने लालता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या करने की बात स्वीकार की। बताया कि रात वह अपनी पत्नी को डांट रहा रहा था।
इसका नरेश ने विरोध किया, तो गुस्से में आकर उसने नरेश पर भाला फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद छत से नीचे धक्का दे दिया था। छत से गिरकर मौत होने की झूठी अफवाह फैला दी थी। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।