{"_id":"630515cd541a7b793c0d1272","slug":"hardoi-the-headmaster-beat-up-the-student-for-opening-his-eyes-in-prayer-hardoi-news-knp7142794154","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime: प्रार्थना में आंख खोलने पर प्रधानाध्यापक ने छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime: प्रार्थना में आंख खोलने पर प्रधानाध्यापक ने छात्र को पीटा
Tue, 23 Aug 2022 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भंभुआ में प्रार्थना के दौरान आंख खोलने पर प्रधानाध्यापक ने छात्र को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने से छात्र लोहे के जंगले से टकरा गया और उसके माथे पर चोट लग गई। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
भंभुआ गांव निवासी हरगोविंद का पुत्र लवलेश (10) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक लवलेश सोमवार को स्कूल गया था। आरोप है कि प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह ने प्रार्थना के दौरान सभी से आंख बंद करने के लिए कहा, लेकिन बीच प्रार्थना में ही लवलेश ने आंख खोल दी। इस पर प्रधानाध्यापक ने उसे थप्पड़ मार दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने एक सप्ताह में मांगा जवाब
भंभुआ प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी की है। सोमवार को जारी की गई नोटिस में प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि विद्यालय को आवंटित खाद्यान्न अनाधिकृत रूप से घर ले जाते हैं। इसकी फोटो भी बीईओ को मिली है।
विज्ञापन
यह भी आरोप है कि विद्यालय समय में नशा करते हैं और नशे की हालत में बच्चों को फिल्मी गाना सिखाते हैं। एक सप्ताह में जवाब न देने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई है। नोटिस की खास बात यह है कि इसमें प्रधानाध्यापक के एक वाट्स ऐप चैट का उल्लेख किया गया है। दावा है कि इस चैट में लिखा गया था कि क्या से क्या हो गए राशन चुराते चुराते।