फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, The government called for the report of allotment of land for housing to the ineligible

Hardoi News: हरदोईः अपात्रों को आवास के लिए भूमि आवंटन की शासन ने तलब की रिपोर्ट

Sun, 04 Dec 2022 09:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 09:17 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, The government called for the report of allotment of land for housing to the ineligible
हरदोई। वर्ष 2018-19 में बिलग्राम तहसील क्षेत्र के 21 अपात्रों को आवास के लिए भूमि आवंटन की स्वीकृति में पूर्व तहसीलदार नंद प्रकाश मौर्य पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। शासन ने उन्हें आवास के लिए भूमि का आवंटन करने में उन्हें दोषी माना है। वर्तमान में वह फतेहपुर में एसडीएम के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

शासन ने पूर्व तहसीलदार को दोषी मानते हुए आरोप पत्र जारी किए जाने से पहले यहां के अधिकारियों से पूरी जानकारी मांगी है। बताया गया कि बिलग्राम तहसीलदार रहते हुए नंद प्रकाश मौर्य ने रूदामऊ के 21 अपात्र व्यक्तियों को आवास के लिए भूमि का आवंटन जारी कर दिया था।
विज्ञापन

विशेष सचिव मदन सिंह गर्ब्याल ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। उन्होंने तहसीलदार रहते हुए अपात्रों को किए गए भूमि आवंटन को निरस्त किया गया है या अभी प्रक्रिया शेष है। भूमि की वर्तमान स्थिति, भूमि पर ग्राम सभा का कब्जा है या आवंटी काबिज हैं आदि बिंदुओं पर पूरी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने पूरे मामले की जानकारी जुटाते हुए शासन को सूचना प्राप्त कराने की जिम्मेदारी एडीएम और बिलग्राम एसडीएम को सौंपी है। उन्होंने कहा है कि जानकारी प्राप्त कराने में समयबद्धता का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed