फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, The farmer's son hoisted the tricolor on Mount Machoi

हरदोईः किसान पुत्र ने फहराया माउंट मचोई पर तिरंगा

Mon, 26 Sep 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, The farmer's son hoisted the tricolor on Mount Machoi
फोटो नंबर 38 - फोटो : HARDOI
बेंहदर। संडीला तहसील क्षेत्र के आंट सांट गांव निवासी अभिनीत कुमार ने जम्मू कश्मीर स्थित द्रास की सबसे ऊंची चोटी माउंट मचोई (19907) फिट पर 13 सितंबर को तिरंगा फहराया बनाया है।
विज्ञापन

उन्होंने यह ऊंचाई चढ़ने में करीब 11 घंटे का समय लगाया। उनकी इस कामयाबी पर जनपदवासियों व जनप्रतिनिधियों ने अभिनीत कुमार मौर्य को बधाई दी है।
अभिनीत कुमार मौर्य ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और भाइयों को दिया है। उसने पढ़ाई के दौरान पर्वतारोही बनने का सपना देखा था। इंटर तक पढ़ाई राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज कछौना से की है।
विज्ञापन

इंटर में पढ़ाई के दौरान उसे एंड्राइड फोन मिला तो उसने पर्वतारोही के बनने की जानकारी मोबाइल पर तलाशी। उसके मन में अपने लक्ष्य को पाने के लिए बेचैनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बिहार में पर्वतारोही मिताली प्रसाद से उसने संपर्क किया। मिताली प्रसाद से पूरा जानकारी ली और जम्मू के पहलग्राम स्थित एक इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इसके बाद उसने जम्मू कश्मीर स्थित टेबल टॉपिक चोटी जिसकी ऊंचाई 12506 थी। उसे महज आठ घंटे में 15 जून 2022 को फतेह की। इसके बाद 13 सितंबर को उसने माउंट मचोई पीक ग्रास कारगिल जम्मू कश्मीर पर 11 घंटे में फतेह हासिल की।

अभिनीत कुमार ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य साउथ अफ्रीका के तंजानिया में कैलीमंजारो व माउंट एवरेस्ट को फतह कर भारत का गौरव बढ़ाना है। इसके लिए वह दिसंबर में अपना अभियान शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed