फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, The farmer returning from the field was hit by a bull, died

हरदोईः खेत से लौट रहे किसान को सांड़ ने पटका, मौत

Mon, 01 Aug 2022 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, The farmer returning from the field was hit by a bull, died
माधौगंज। थाना क्षेत्र के गांव सहिजना में सोमवार सुबह खेत से घर आ रहे वृद्ध किसान पर सांड़ ने हमला कर पटक दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी लेकर जा रहे थे। रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। सांड़ के आतंक से ग्रामीणों परेशान हैं।
गांव सहिजना निवासी सुखपाल (70) खेती करते थे। सोमवार सुबह वह खेत से लौट रहे थे। रास्ते में सांड़ ने हमला कर दिया। उनकी चीख सुनाकर ग्रामीणों ने सांड़ को खदेड़ कर वृद्ध के परिजनों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी।
मृतक के बेटे कौशल किशोर ने बताया कि गांव में बिगड़ैल सांड़ का आतंक है। आए दिन सांड़ किसी न किसी को घायल कर रहा है। सांड़ को पकड़वाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से लेकर अधिकारियों को गुहार लगाई, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed