{"_id":"62fccae77e24fd6d3c239834","slug":"hardoi-the-drunken-youth-created-a-ruckus-tore-the-soldier-s-uniform-hardoi-news-knp713092494","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः नशे में युवक ने किया हंगामा, सिपाही की वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः नशे में युवक ने किया हंगामा, सिपाही की वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
बेनीगंज। कोथावां कस्बे में शराबी ने मंगलवार शाम जमकर हंगामा किया। उसने वाहनों में तोड़फोड़ कर राहगीरों से हाथापाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस उसकी पिटाई कर चौकी ले गई। युवक ने चौकी में एक सिपाही से भिड़कर उसकी वर्दी फाड़ दी।
केर बिराहिमपुर निवासी पवन वर्मा मंगलवार शाम कस्बे में एक मोमोज के ठेले पर मोमोज खरीदने गया था। जहां पर मझिगवां गांव निवासी रामपाल शराब के नशे में खड़ा था। वह पवन की बाइक लेकर भागने लगा।
यह देख उसने शोर मचाया, तो राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। इस पर हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान उधर से गुजर रही डीसीएम पर पत्थर चलाने लगा। चालक के विरोध करने पर उससे भी हाथापाई करने लगा।
विज्ञापन
शराबी की हरकत देखने के लिए मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में चौकी लेकर आई। जहां पर उसने एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी। गुस्साए पुलिसकर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग में चालान भेज दिया गया है।