फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, The development of hooliganism, loot and kidnapping happened in the SP government: Nitin

हरदोईः सपा सरकार में हुआ गुंडागर्दी, लूट और अपहरण का विकास : नितिन

Sat, 10 Sep 2022 05:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, The development of hooliganism, loot and kidnapping happened in the SP government: Nitin
फोटो-07- बासा ग्राम में लोकार्पण कार्यक्रम में बोलते राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल - फोटो : HARDOI
मल्लावां। सपा सरकार में सिर्फ गुंडागर्दी, लूट अपहरण का विकास हो रहा था। भाजपा सरकार गांव और किसानों के लिए कार्य कर रही है। यह बात शनिवार को आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने आदर्श ग्राम बासा में पंचायत भवन में जन सुविधा केंद्र, अस्थायी गोशाला व अपनी वाटिका का उद्घाटन करते हुए कही।
विज्ञापन

नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार गरीबों, किसानों के लिए काम कर रही है। जिससे प्रदेश का विकास हो रहा है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन

सपा के पांच साल के कार्यकाल में गुंडा, माफियाओं के बोलबाला था। नौकरी सिर्फ एक जाति के लोगों को मिलती थी। इसी तरह विकास भी एक धर्म का किया जा रहा था। उन्होंने सपा मुखिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे एक उप मुख्यमंत्री को 100 विधायक लाने पर मुख्यमंत्री बनाए जाने का ऑफर दिया गया था। अब वह अपने ही विधायक बचा लें। उनके विधायक खुद ही इधर उधर भाग रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के एक नेता आटा लीटर में बेच रहे हैं। आने वाले चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे।
यहां प्रधान संपूर्णानंद सिंह ने मंत्री व ब्लॉक प्रमुख मल्लावां डॉ. गीता वर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशाल जायसवाल, डीसी मनरेगा प्रमोद सिंह चंद्रोल, पूर्व प्रमुख विवेक सिंह, अशोक त्रिपाठी, एडीओ पंचायत नीरज कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed