{"_id":"6315ee9ea3e71116a90b865f","slug":"hardoi-tailor-s-body-found-hanging-in-a-berry-tree-hardoi-news-knp716446283","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः बेरी के पेड़ में फंदे पर लटका मिला दर्जी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः बेरी के पेड़ में फंदे पर लटका मिला दर्जी का शव
विज्ञापन
फोटो-39- मृतक योगेंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरनमऊ में सोमवार दोपहर दर्जी का शव गांव के बाहर बेरी के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव पूरनमऊ निवासी योगेंद्र कुमार (23) दर्जी था। सोमवार सुबह उसका शव गांव के बाहर बेरी के पेड़ में शर्ट के फंदे से लटका मिला। खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजन को सूचना दी।
घटना की वजह के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैैं। परिजनों ने बताया कि इस वर्ष 22 अप्रैल को योगेंद्र की शादी दारापुर गांव निवासी ऊषा के साथ हुई थी। एक माह से पत्नी मायके में है।
विज्ञापन
गांव में घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने की चर्चा हो रही है। प्रभारी कोतवाल अबरार हुसैन ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।