{"_id":"609d3938604dc056ed5a8a74","slug":"hardoi-storm-rains-wreaked-havoc-four-died-due-to-falling-of-paved-walls","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: आंधी-बारिश ने बरपाया कहर, पक्की दीवार गिरने से चार की मौत, पेड़ गिरने से बालिका व वृद्धा की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: आंधी-बारिश ने बरपाया कहर, पक्की दीवार गिरने से चार की मौत, पेड़ गिरने से बालिका व वृद्धा की गई जान
Thu, 13 May 2021 08:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 13 May 2021 08:05 PM IST
सार
पक्की दीवार गिरने से युवक समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं कछौना के ग्राम सुजान पुरवा में पेड़ की डाल के नीचे दबने से बालिका व बघौली के ग्राम मोतीपुरवा में झोपड़ी पर पेड़ गिरने से वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन
तेज आंधी के बाद गिरा पेड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हरदोई में आंधी व बारिश के दौरान अतरौली के ग्राम मढ़िया में बुधवार रात पक्की दीवार गिरने से युवक समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं कछौना के ग्राम सुजान पुरवा में पेड़ की डाल के नीचे दबने से बालिका व बघौली के ग्राम मोतीपुरवा में झोपड़ी पर पेड़ गिरने से वृद्धा की मौत हो गई।
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़िया निवासी राम नरेश के बेटे रामेंद्र व शैलेंद्र का शुक्रवार को यज्ञोपवीत संस्कार होना था। जिसके चलते बुधवार से घर पर रामायण बैठी थी। रात में आंधी व बारिश के दौरान घर के बाहरी हिस्से की पक्की दीवार ढह गई। जिसके मलबे में रामेंद्र (28) समेत उसके पिता रामनरेश उर्फ बड़क्के (50), चचेरे बाबा गोकरननाथ (75), उसके मौसा राजेश (50) निवासी मंगूपुरवा कोतवाली बांगरमऊ जिला उन्नाव व मामा राजकिशोर उर्फ मझिलके मिश्रा (55) निवासी कोरौली थाना बांगरमऊ उन्नाव दब गए।
हादसे मेें राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा राजकिशोर की सीएचसी में, बाबा गोकरननाथ की जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। वहीं घायल रामेंद्र ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे इतर कछौना के ग्राम सुजान पुरवा निवासी मुसाफिर अली की दस वर्षीय बेटी रिजा बानो आंधी के दौरान पेड़ के नीचे बंधी बकरियां खोल रही थी, तभी पेड़ की डाल टूट कर उस पर गिर गई।
विज्ञापन
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बघौली के ग्राम मोतीपुरवा निवासी रामबेटी (70) आंधी के दौरान झोपड़ी में लेटी थी। इस बीच झोपड़ी के पीछे खड़ा बरगद का पेड़ झोपड़ी पर गिर गया। जिसके नीचे दबकर रामबेटी की मौत हो गई।