{"_id":"62f3e642a1d07d30c8213c39","slug":"hardoi-stole-money-from-home-and-gave-it-to-friends-murdered-on-demand-hardoi-news-knp712266593","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः घर से रुपये चुराकर दोस्तों को दिए, मांगने पर हो गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः घर से रुपये चुराकर दोस्तों को दिए, मांगने पर हो गई हत्या
विज्ञापन
पाली। कस्बे के मोहल्ला शेखसरांय में किशोर की हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि किशोर ने घर से चोरी कर रुपये दोस्तों के दिए थे।
रुपये मांगने पर विवाद होने से दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दो दोस्तों को बाल सुधार गृह व एक आरोपी को जेल भेजा है। जबकि एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
कस्बे के मोहल्ला शेखसरांय निवासी हस्सान (14) की शुक्रवार रात उसके दोस्तों ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद मुख्य आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक किशोर और मोहल्ला निवासी मेहंदी हसन को हिरासत में लिया था। इसके बाद से पुलिस घटना के खुलासे में जुटी थी।
पुलिस ने छठे दिन बुधवार को घटना का खुलासा कर दिया। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि किशोर ने कुछ माह पहले घर से रुपये चोरी किए थे।
उन्हीं रुपयों में से उसने एक दोस्त को 13 हजार और एक को 20 हजार रुपये दिए थे। 13 हजार रुपये में से एक दोस्त पर पांच हजार रुपये रह गए थे।
शुक्रवार को पांच हजार रुपये मांगने पर उसी दोस्त से विवाद हो गयाष आसपास मौजूद लोगों ने शांत करा दिया था। इसके बाद तीनों दोस्तों ने रुपये न लौटाने पड़े, इसलिए हस्सान की हत्या की साजिश रची और हस्सान को तालाब के पास ले जाकर चाकू से उसका गला रेत दिया।
हत्यारोपियों ने जुर्म कबूल किया है। एसओ ने बताया कि दो नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। जबकि तीसरे को जेल भेज दिया गया है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।