{"_id":"635bc7ccd70ad2446f4b900b","slug":"hardoi-speeding-vehicle-trampled-bike-rider-farmer-hardoi-news-knp7252718194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार किसान को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार किसान को रौंदा
विज्ञापन
फोटो-03- मृतक हेमकुमार की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में राघौपुर मार्ग पर अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में बाइक चालक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
हरैया साहिमपुर के मजरा निवासी मढ़िया निवासी हेम कुमार उर्फ जेपिन (30) खेती करता था। गुरुवार रात वह भतीजे हिमांशु पाल (17) के साथ बाइक से डीजल लेने मल्लावां जा रहा था। राघौपुर मार्ग पर गांव नारायनमऊ स्थित पुलिया के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें रौंद दिया।
बाइक चला रहा हेम कुमार हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। मृतक हेम कुमार के दो बच्चे हैं। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।