हरदोई एसपी के घर के बाहर से सरकारी गाड़ी चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। एसपी राजीव मेहरोत्रा के लखनऊ स्थित आवास के सामने से हरदोई पुलिस की गाड़ी चोरी हो गई। एसपी के अनुसार गाड़ी मरम्मत के लिए लखनऊ के निजी गैराज गई थी। मरम्मत के बाद गैराज संचालक ने गाड़ी एसपी के घर भेज दी थी।
लखनऊ के गोखले मार्ग स्थित शालीमार अपार्टमेंट में एसपी राजीव मेहरोत्रा का फ्लैट है। इस फ्लैट के सामने पार्किंग में हरदोई पुलिस की नीली बत्ती लगी टाटा सूमो यूपी 30-0219 शनिवार रात चोरी हो गई।
एसपी ने बताया कि गाड़ी के इंजन में कुछ खराबी आ गई थी। उसे लखनऊ के निजी गैराज में बनने के लिए भेजा गया था। गाड़ी बनने के बाद गैराज संचालक ने अपार्टमेंट के सामने खड़ी करवा दी थी।
रविवार को चालक गाड़ी लेने गया तो गाड़ी नहीं मिली। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर जयकृष्ण शर्मा ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार गाड़ी एक चालक और गनर निजी काम से लखनऊ ले गए थे।
वहां उसके खराब होने पर चालक ने एसपी के शालीमार अपार्टमेंट के सामने पार्किंग में खड़ी कर दी। रविवार सुबह चालक गाड़ी लेने गया तो गायब मिली। इस पर उसने हरदोई पुलिस को सूचना दी।