फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, SP has become a sinking ship due to mutual discord: Brajesh Pathak

हरदोईः आपसी कलह से डूबता जहाज बन गई सपा : ब्रजेश पाठक

Tue, 06 Sep 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, SP has become a sinking ship due to mutual discord: Brajesh Pathak
फोटो-25- संडीला सीएचसी के निरीक्षण में डाक्टर शरद वैश्य से जानकारी लेते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : HARDOI
हरदोई/संडीला। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। आपसी कलह के चलते सपा डूबता हुआ जहाज बन गई है।
विज्ञापन

अतीत में सपा गुंडे, माफिया और मवाली तत्वों को एकट्ठा करके सत्ता में रही है। सपा नेताओं को पता चल चुका है कि वे पूरे जीवन में सत्ता में नहीं आएंगे। उनको जनता ने एक बार नहीं, अनेक बार नकार दिया है।
उप मुख्यमंत्री ने संडीला में सपा पर सियासी वार किया। इसके बाद हरदोई के करीब नया गांव में गोशाला का निरीक्षण किया। यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलेगा।
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कानपुर देहात के रसूलाबाद के सरकारी अस्पताल की बदहाली की तस्वीरें ट्वीट करने सवाल किया है। उन्होंने कहा कि यह तस्वीरें पुरानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गोशाला में गो-पूजन किया। इस दौरान विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, पारुल दीक्षित, रजनीश त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
सरकारी अस्पताल में हर रोज लगेगी एंटी रैबीज वैक्सीन
संडीला। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। चिकित्साधीक्षक डॉ. शरद वैश्य से एंटी रैबीज इंजेक्शन के बारे में पूछा। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि इंजेक्शन मंगलवार और शुक्रवार को ही लगते हैं। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही कुत्ता काटे का मरीज आए उसे उसी दिन इंजेक्शन लगना चाहिए भले ही बची हुई वैक्सीन खराब हो जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मरीज के लिए बाहर से दवा नहीं लिखी जाएंगी। यदि मरीज जान जोखिम में हो तभी बाहर से दवा मंगाई जाए। इसकी व्यवस्था भी सीएचसी से की जाए।
अस्पताल में साफ सफाई को देखकर अधीक्षक की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ शालीनता का व्यवहार होना चाहिए। मरीजों को बैठने व पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
उप मुख्यमंत्री यहां निर्धारित समय से करीब दो घंटा विलंब से पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विधायक अलका अर्कवंशी, डीएम अविनाश कुमार, एसपी राजेश द्विवेदी, सीएमओ, एसडीएम डीपी सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा नगर अध्यक्ष ने दिया ज्ञापन
संडीला। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी ने कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन दिया। संडीला नगर स्थित महिला चिकित्सालय की व्यवस्था सही करवाकर उसमें अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीन लगवाने की मांग की। इसके साथ ही संडीला नगर स्थित श्री शीतला माता मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करवाने का आग्रह किया। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, शिवम सिंह, आशीष गौंड, रोहित पांडेय, गौरव सिंह रहे।

घर-घर जल पहुंचाने का काम कर रही सरकार
बघौली। ग्राम पंचायत अड़ंगापुर में जल जीवन मिशन के कार्य का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि हर घर में जल पहुंचने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कराया जा रहा है। इसलिए कोई भी घर शुद्ध जल से वंचित न रहे। इस योजना पर 465 लाख रुपये का खर्च आएगा। यहां विधायक प्रभाष कुमार, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह चंदेल, वीरपाल सिंह, अहिबरन लाल, प्रधान हथियाई जितेंद्र दिवाकर, दीपक गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed