फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Sometimes rain and sometimes open umbrellas for sunshine

हरदोईः कभी बारिश तो कभी धूप के लिए खुले छाते

Tue, 26 Jul 2022 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Sometimes rain and sometimes open umbrellas for sunshine
फोटो-06- सिनेमा चौराहे पर धूप में छाता लेकर जाती छात्राएं - फोटो : HARDOI
हरदोई। मंगलवार को पूरे दिन आसमान में असमंजस के बादल छाए रहे। मौसम पल-पल रंग बदलता रहा। कभी सूरज को आगोश में लेकर बादलों ने बूंदाबांदी की तो कभी बादलों को चीर कर चटख धूप ने राहगीरों के पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन

बूंदाबांदी और बदली की इस जुगलबंदी ने मौसम का तापमान तो संतुलित रखा लेकिन चहारदीवारी के अंदर उमस कायम रही। छाते के साथ घरों से निकले लोगों को इस समझदारी का फायदा मिलता रहा। छाते मौसम के दोनों रूपों से बचने के काम आए।
विज्ञापन

आसमान में छाए बादलों ने सूरज की तपिश से लोगों को काफी समय तक बचाए रखा। हल्की बूंदाबांदी भी रुक-रुककर होती रही। यही वजह है कि न तो अधिकतम तापमान में बढ़त हुई और न ही न्यूनतम तापमान बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मौसम वेधशाला के प्रभारी रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा है। उन्होंने अगले दो दिन इसी तरह के मौसम की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed