फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Shopkeeper dies in collision with unknown vehicle

हरदोईः अज्ञात वाहन की टक्कर से दुकानदार की मौत

Wed, 10 Aug 2022 04:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Shopkeeper dies in collision with unknown vehicle
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र श्रीसंकट हरण सकाहा मेले में मंगलवार रात दुकान के पास खड़े दुकानदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी उसे टोडरपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पाली थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी कृष्णपाल (50) बढ़ई था। वह सकाहा मेले में लकड़ी के खिलौने की दुकान लगाए था। मंगलवार रात वह दुकान के पास खड़ा था।
विज्ञापन

इस दौरान आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन आ गए। परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी बिटाना के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वाहन के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed