फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,SDM,protest,advocate,hardoi news

गतिरोध खत्म करने को अधिवक्ता आज डीएम को देंगे ज्ञापन

Mon, 01 Feb 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
hardoi,SDM,protest,advocate,hardoi news
हरदोई। तहसील में द ग्रेट लायर्स एसोसिएशन और एसडीएम के बीच गतिरोध बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें हड़ताल जारी रखने और मंगलवार को एसडीएम के विरुद्ध डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में बैठक को संबोधित करते हुए द ग्रेट लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष उदयराज सिंह ने कहा कि जब तक एसडीएम अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाएंगे, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कहा कि 25 जनवरी को एसडीएम ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक की, लेकिन एसडीएम का रवैया उचित नहीं था। एसडीएम ने कई मामलों में अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित आचरण किया। बताया कि मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा ताकि गतिरोध दूर किया जा सके। बैठक में पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, अनूप वाजपेयी, संजीव मिश्रा, विनोद शर्मा, रामनरेश, जयप्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे। अधिवक्ताओं के दूसरे गुट सवायजपुर वेलफेयर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि पूर्व में एसडीएम के साथ अधिवक्ताओं की बैठक हुई थी। उनका दावा है कि बैठक में एसडीएम ने पूर्व के विवादों पर खेद जता दिया था। अब वादकारियों के हित में सवायजपुर वेलफेयर बार एसोसिएशन ने खुद को हड़ताल से अलग कर लिया है और न्यायिक कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक वर्मा का कहना है कि अधिवक्ताओं के आरोप गलत हैं। मुकदमों की सुनवाई और निस्तारण में तेजी आना कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed