{"_id":"63163ad3ab1725372e566ef0","slug":"hardoi-sdm-did-not-get-the-beneficiary-farmers-in-verification-hardoi-news-knp716570086","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः एसडीएम को सत्यापन में नहीं मिले लाभार्थी किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः एसडीएम को सत्यापन में नहीं मिले लाभार्थी किसान
विज्ञापन
सवायजपुर। तहसील क्षेत्र के कहरई नकटौरा गांव में किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का सत्यापन करने पहुंचे एसडीएम राकेश सिंह हैरत में पड़ गए। उन्हें गांव में 3975 लाभार्थी ढूंढे नहीं मिले। उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही है।
शासन के निर्देश पर किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का राजस्व टीमें सत्यापन कर रही हैं। तहसील क्षेत्र के 381 गांवों में सत्यापन का काम जारी है। इस क्रम में बीते शनिवार को एसडीएम कहरई नकटौरा गांव पहुंचे।
यहां पर सम्मान निधि योजना के तहत 4,175 किसान पंजीकृत हैं। एसडीएम ने पंचायत भवन में सत्यापन सूची के अनुसार किसानों का मिलान शुरू किया, तो मात्र 200 किसान ही सही मिले। जबकि 3975 किसानों का पता नहीं लगा। यह स्थिति देख एसडीएम हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि डाटा मिसमैच के चलते इस गांव में दूसरी तहसील के किसानों के नाम फीड होने की जानकारी मिली है। लेखपालों से सूची का सत्यापन कराया जा रहा है।
सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां से नाम हटा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मृतकों या अपात्रों के नाम भी सूची में हैं। पूरी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।