फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Said goodbye to the world four days before marriage

Hardoi News: हरदोईः शादी के चार दिन पहले कह दिया दुनिया को अलविदा

Mon, 28 Nov 2022 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Said goodbye to the world four days before marriage
फोटो-12- मृतक रोहित की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
बेहटा गोकुल। दुल्हन बनने से चार दिन पहले युवती ने प्रेमी के साथ दुनिया को अलविदा कह दिया। दो दिसंबर को उसकी बरात आने की तैयारी परिजन कर रहे थे। घटना से दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है। मौत के बाद अब दोनों के रिश्ते की जानकारी होने की बात कह रहे हैैं। लोगों का कहना है कि परिजन पहले से ध्यान देकर शादी कर देते तो शायद दोनों जिंदा होते।
विज्ञापन

चंद्रपुर खैराई गांव निवासी रोहित कश्यप जाति का था, जबकि संगीता विश्वकर्मा (लोहार) जाति की थी। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों का कई महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के संबंधों की जानकारी उनके परिजनों को थी, लेकिन अलग-अलग जाति के होने से परिजन शादी को राजी नहीं थे।
विज्ञापन

इधर, संगीता के परिजनों ने आनन-फानन में उसकी शादी तय कर दी। दो दिसंबर को शाहजहांपुर जिले के गांव से उसकी बरात आनी थी। इधर संगीता अपने प्रेमी रोहित के साथ जिंदगी गुजारना चाहती थी। जब दोनों एक साथ नहीं रह पाए, तो दोनों ने एक साथ मरने का फैसला लिया। रात में दोनों अपने-अपने घरों से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद संगीता के चाचा विनोद के बंद मकान में जाकर दोनों ने साड़ी के एक-एक पल्लू का फंदा बनाकर एक साथ दुनिया को अलविदा कह दिया। संगीता तीन बहनों में छोटी थी, जबकि रोहित पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

एसओ रंधा सिंह ने बताया कि युवती की शादी तय हो चुकी थी। दोनों ने आत्महत्या की है, मामले की जांच की जा रही है। इधर घटना की सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ ग्रामीणों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed