{"_id":"5d95eb338ebc3e014a689aa1","slug":"hardoi-s-champion-win-district-level-competetion-hardoi-news-knp5173743187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हरदोई के अक्षय का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हरदोई के अक्षय का दबदबा
विज्ञापन
फोटो- 33- संयुक्त निदेशक एसके तिवारी से प्रशस्तिपत्र प्राप्त करता अक्षय प्रताप सिंह। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर लखनऊ के राजकीय बालिका इंटर कालेज (गोमतीनगर) में आयोजित हुई मंडल स्तरीय भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता में हरदोई का दबदबा रहा।
जिले के प्रतिभागियों ने भाषण में प्रथम औरवाद-विवाद प्रतियोगिता में दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
हरदोई के रफी अहमद किदवई इंटर कालेज के छात्र अक्षय प्रताप सिंह भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आए।
भाषण प्रतियोगिता का विषय महिला सशक्तिकरण की दिशा में तीन तलाक की समाप्ति एक आवश्यक निर्णय रखा गया था। इसी तरह आतंकवाद-नक्सलवाद की समाप्ति के लिए अहिंसा उपयुक्त है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई।
इसमें रफी अहमद किदवई इंटर कालेज के छात्र अर्पित कटियार ने दूसरा और अक्षय प्रताप सिंह ने तीसरा स्थान पाया। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ सुरेंद्र कुमार तिवारी ने दोनों छात्रों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
अब यह दोनों राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। डीआईओएस वीके दुबे, विद्यालय प्रबंधक अरुणेश वाजपेयी, प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार वर्मा ने दोनों विजेताओं को बधाई दी।