{"_id":"6183c9db4342663afd2262f1","slug":"hardoi-rs-65-thousand-fine-on-16-farmers-for-burning-stubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदाेई में पराली जलाना किसानों को पड़ा महंगा, 16 पर 65 हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदाेई में पराली जलाना किसानों को पड़ा महंगा, 16 पर 65 हजार रुपये का जुर्माना
Thu, 04 Nov 2021 05:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Nov 2021 05:24 PM IST
सार
जागरूकता के बाद भी किसान खेतों में पराली जलाने से नहीं मान रहे। पराली जलाने के मामले में हरदोई में 16 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
पराली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई के शाहाबाद में खेतों में पराली जलाना 16 किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। संबंधित किसानों को नोटिस जारी कर 65 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। त्योहार के दिन हुई कार्रवाई से किसानों में खलबली मच गई तो आक्रोश भी है।
खेतों में पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के आदेश शासन स्तर से हैं। मंशा प्रदूषण से जनसामान्य को बचाने और वातावरण शुद्ध रखने की है। इसको लेकर किसानों को जागरुक भी किया जा रहा है। बावजूद इसके खेतों में पराली जलाई जा रही है।
गुरुवार को पराली खेतों में जलाए जाने की जानकारी पर एसडीएम शाहाबाद सौरभ दुबे और उप निदेशक कृषि नंदकिशोर ने ग्राम परेली, आगमपुर आदि गांवों का जायजा लिया। इस दौरान 16 किसानों के खेतों में पराली जलाए जाने की पुष्टि होने पर इन सभी को नोटिस जारी कर 65 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
ग्राम परेली में श्रीकृष्ण, छत्तर, सतीशचंद्र, विनोद कुमार, काशीनाथ और सत्येंद्र के खेतों में पराली जलाए जाने की पुष्टि हुई। इसके अलावा आगमपुर में रामदेवी, विनोद, गंगाराम, मुन्नी, सियाराम, राकेश, सरला, रामरतन, कलावती, रामप्रकाश के खेतों में भी पराली जलाए जाने के कारण इन पर कार्रवाई की गई है। कानूनगो सियाराम ने बताया कि नोटिस जारी कर जुर्माना किया गया ।