फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Rs 1400 came last month, bill of 64 thousand was handed over this month

Hardoi News: हरदोईः पिछले माह आया 1400 रुपये, इस माह थमाया 64 हजार का बिल

Tue, 13 Dec 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Rs 1400 came last month, bill of 64 thousand was handed over this month
फोटो-03- सिटी पावर हाउस में बिल जमा करने को लगी उपभोक्ताओं की लाइन - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर में बिजली बिल संशोधन के नाम पर हो रहे खेल का उपभोक्ता शिकार हो रहे हैं। आजाद नगर की रहने वाली गायत्री देवी के घर का पिछले महीने बिल 1400 रुपये आया था, इस माह 64 हजार बिल आ गया है। विभागीय मनमानी से आम उपभोक्ता विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शहर में 78 हजार बिजली उपभोक्ता है। इनको नियमित बिजली बिल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी एक संस्था को दी गई है। विभागीय मिली भगत से बिजली बिल वितरण में मनमानी की जा रही है। मंगलवार को सिटी विद्युत उपकेंद्र से लेकर कोयल बाग उपकेंद्र तक सैकड़ों उपभोक्ता सिर्फ बिजली का बिल अधिक आने की शिकायतों को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के मोमीनाबाद निवासी आमिर का बिल विगत माह तक 390 रुपये आया। इस माह उनका बिल 34 हजार बना दिया गया। उपखंड कार्यालय पर पता करने पर बताया कि बिल सही है, मीटर बदलवाने पर सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सराय थोक निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी राधा के नाम पर कनेक्शन है। वह नियमित बिल जमा कर रहे है। उनका बिल 1200 से 1400 रुपये के बीच आता था। इस बार बिजली का बिल 48 हजार रुपये आ गया।
आशा नगर के राम कुमार ने बताया कि उनका बिल 2300 से 2500 रुपये आता था। इसे जमा करने की रसीद है। इस बार बिल 92 हजार रुपये आ गया।
यह तो बानगी है, मंगलवार को उपखंड कार्यालय सदर और उपखंड कार्यालय कोयल बाग में इस प्रकार की करीब 30 से 35 शिकायतें आई है। यह तो एक दिन का हाल है, ऐसे ही प्रतिदिन उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच रहे है और निस्तारण के नाम पर उनको आर्थिक दोहन किया जाता है।
गलत बिल बनाने पर है कार्रवाई का प्राविधान
बिजली बिल बनाने वाली संस्था अगर गलत बिलिंग करती है और उपभोक्ता को परेशानी होती है, तो कार्यदायी संस्था पर प्रति बिल 200 रुपये जुर्माना और संस्था को काली सूची में डालने का प्रावधान है। मगर विभाग में यह खेल लगातार जारी है, विभाग आज तक एक रुपये भी जुर्माना नहीं लगा सका है और न ही कोई कार्रवाई हुई है।

वर्जन
प्रकरण की कराई जाएगी जांच
दोनों उपखंड अधिकारियों से बिल में आ रही शिकायतों के विषय में जानकारी मांगी गई। ऐसे मामलों की जांच कर जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। - रामदास, अधिशासी अभियंता

फोटो-04- कार्यालय में विद्युत बिल की शिकायतें सुनते एसडीओ आशीष श्रीवास्तव

फोटो-04- कार्यालय में विद्युत बिल की शिकायतें सुनते एसडीओ आशीष श्रीवास्तव- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed