{"_id":"6318e06d7cfacc7b166beb52","slug":"hardoi-responsibility-will-be-fixed-if-there-is-negligence-dm-hardoi-news-knp716927268","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः लापरवाही होने पर तय की जाएगी जिम्मेदारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः लापरवाही होने पर तय की जाएगी जिम्मेदारी : डीएम
विज्ञापन
फोटो-33- विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी अविनाश कुमार
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पोषण अभियान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं पर जिम्मेदार लापरवाही करेंगे, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात बुधवार को विकास भवन में पोषण समिति की बैठक में डीएम अविनाश कुमार ने कही।
डीएम ने कहा कि कुपोषित बच्चों के परिजनों का राशन कार्ड बनाए जाए। इन परिवारों में शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत संयोजन सुनिश्चित किया जाए।
संतोषजनक श्रेणी के आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श श्रेणी का आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए प्रयास किए जाएं। गोद लिए गए केंद्रों की निरीक्षण आख्या समय से प्रेषित की जाए। जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि पीएमएफएमई योजना में लक्ष्य के अनुरूप लोगों को लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन
निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि आसरा योजना के लाभार्थियों को तत्काल कब्जा दिया जाए। ठोस कचरा प्रबंधन के लिए निर्माणाधीन संयंत्र का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए।
निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक का कार्य समय से पूरा कराएं। डायट में चल रहे निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। ककरघटा व कोटरा स्टेडियम के निर्माण में तेजी लाते हुए समय के अंतर्गत पूरा किया जाए।
हत्याहरण तीर्थ का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। कृषि विज्ञान केंद्र का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके हैंड ओवर की कार्रवाई की जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणमल का कार्य तेजी से किया जाए।
सुरसा, हरपालपुर व कछौना के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के कार्य मे तेजी लाई जाए। शाहाबाद के छात्रावास व एकेडमिक ब्लॉक का कार्य जल्द पूरा किया जाए। बैठक में सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम वंदना त्रिवेदी, डीडीओ एपी सिंह आदि रहे।