{"_id":"60aabb102a894b520467faad","slug":"hardoi-resident-gaurav-kumar-singh-became-collector-of-surajpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़बाज कलेक्टर की जगह चार्ज संभालेंगे हरदोई के गौरव, वायरल हुआ था डीएम का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़बाज कलेक्टर की जगह चार्ज संभालेंगे हरदोई के गौरव, वायरल हुआ था डीएम का वीडियो
Mon, 24 May 2021 02:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 24 May 2021 02:02 AM IST
सार
कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चेकिंग में युवक को थप्पड़ मारने वाले कलेक्टर रणबीर शर्मा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हटा दिया है। उनकी जगह पर गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर के कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
गौरव कुमार सिंह बने सूरजपुर के कलेक्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में युवक को थप्पड़ मारने वाले कलेक्टर रणवीर शर्मा की जगह जिले के गौरव कुमार सिंह वहां के डीएम की जिम्मेदारी निभाएंगे। सूचना आने के बाद उनके गृह जनपद में भी काफी चर्चा रही। 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं गौरव सिंह।
विज्ञापन
वे भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू के भाई हैं। मूल रूप से जनपद के मल्लावां क्षेत्र के देवनपुर के रहने वाले हैं। वे अभी तक रायपुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। उनकी शुरुआती शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर में हुई और फिर यहीं के पीबीआर इंटर कॉलेज गौसगंज से इंटर किया था।
विज्ञापन
उन्होंने आईआईटी दिल्ली से सोलर ऊर्जा में पीएचडी की है और 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके साथी व गांव के लोग बताते हैं कि गौरव मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के हैं। उनके गांव आने पर कभी भी नहीं लगता कि वे आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
गौसगंज के पीबीआर इंटर कॉलेज के प्रिंसपल रहे शिवराज सिंह के तीन पुत्रों और चार पुत्रियों के परिवार में गौरव शुरू से ही मेधावी छात्र रहे। गौरव को कलेक्टर के रूप में पहली बार पदभार मिला है। गौरव को कलक्टर बनाए जाने पर उनसे जुड़े लोगों और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके भाई विधायक आशीष सिंह ने बताया कि निश्चित रूप से उन्हें खुशी है और यह आशा करते हैं कि वह अपने दायित्वों को बखूबी निभाएं।