{"_id":"634abce89458cc4a1f51d59a","slug":"hardoi-report-of-embezzlement-in-mid-day-meal-against-the-headmaster-hardoi-news-knp723363918","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रधानाध्यापक के खिलाफ मिड-डे-मील में गबन की रिपोर्ट, बीएसए ने टीम गठित कर कराई थी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रधानाध्यापक के खिलाफ मिड-डे-मील में गबन की रिपोर्ट, बीएसए ने टीम गठित कर कराई थी जांच
Sat, 15 Oct 2022 07:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
हरदोई जिले में बावन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय साबिरपुर के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मिड-डे-मील योजना में गबन करने की रिपोर्ट दर्ज की है। ब्लॉक के साबिरपुर गांव निवासी सतीश ने न्यायालय में वाद दायर किया था। इसमें कहा था कि गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक हेमंत पांडेय ने प्रबंध समिति गठित कर अक्षय प्रताप सिंह को अध्यक्ष बना दिया था।
विज्ञापन
जगदीशपुर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में एमडीएम का खाता खुला दिया था। जिसमें बच्चों के मिड-डे-मील व अन्य मदों का रुपया आता था। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने कूटरचित हस्ताक्षर बनाकर खाते से रुपये निकालकर धन का गबन किया।
विज्ञापन
मामले की शिकायत उसने डीएम व बीएसए से की थी। बीएसए ने टीम गठित कर जांच कराई थी। जांच में प्रधानाध्यापक दोषी पाए गए थे। इसके अलावा रसोइया की नियुक्ति में धांधली हुई थी। इसकी शिकायत थाने में की थी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली थी। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन