फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Recommendation of action on three operators on delay in training

Hardoi News: हरदोईः प्रशिक्षण में देरी पर तीन संचालकों पर कार्रवाई की संस्तुति

Sun, 04 Dec 2022 09:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Recommendation of action on three operators on delay in training
हरदोई। युवाओं के कौशल विकास के लिए संचालित प्रशिक्षण में देरी और रुचि न लेने वाली तीन संस्था संचालकों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। उप्र कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक ने संस्था संचालकों पर कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र भेजा हैं। कहा है कि इन संस्थाओं की ओर से काम न किए जाने से प्रशिक्षण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के जिला प्रबंधक की ओर से एसपी को दिए गए पत्र में कहा है कि जिले में योजना के तहत संस्थाओं को नामित कर प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें से तीन संस्थाओं ने प्रशिक्षण ही शुरू नहीं कराया है। इससे सरकारी कार्य और कार्यक्रम में बाधा पहुंची है। कार्यक्रम की प्रगति भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में कहा है कि बी-73 चरन गेस्ट हाउस निराला नगर लखनऊ की वास नालेज ग्रोथ इंटाइटिव को 108 युवाओं के प्रशिक्षण का लक्ष्य मिला है, लेकिन छह माह बाद भी प्रशिक्षण शुरू नहीं कराया है। संस्था प्रमुख अमित श्रीवास्तव और विमल मिश्रा की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही मेरठ के 400-03 शास्त्रीनगर की संस्था राजपाल मेमोरियल संस्था को 324 का लक्ष्य मिला है, लेकिन संस्था प्रमुख सचिन गोयल ने भी प्रशिक्षण शुरू नहीं कराया है।

इसी प्रकार कानपुर के 117-एन-88 काकादेव एवन मार्केट की संस्था एसेट को 216 का लक्ष्य मिला है। संस्था प्रमुख लियाकत खोखरी और अजय कुुमार ने प्रशिक्षण शुरू नहीं कराया है। जिला प्रबंधक निर्मल कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों संस्था प्रमुख के विरुद्घ पुलिस कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed